देवघर, जनवरी 26 -- देवघर। देवघर-दुमका सड़क पर मोहनपुर थानांतर्गत लीलावरण पास वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक चालक ने पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में ट्रैफिक पुलिस जवान को धक्का मार दिया। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल यातायात पुलिस अरुण कुमार ने बताया कि एसपी के आदेश पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उस क्रम में तेज गति से आ रहे बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक चालक ने चकमा देकर तेज गति से भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक चालक ने सामने खड़े पुलिस जवान को धक्का मार दिया। उसके बाद वह भी असंतुलित होकर गिर गया। उसपर चालक के साथ एक और सवार था। दुर्घटना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.