नोएडा, फरवरी 16 -- ग्रेटर नोएडा। कासना साइट-5 स्थित कंपनी में बुलंदशहर निवासी प्रदीप काम करते हैं। उनका चचेरा भाई अभिषेक भी इसी कंपनी में काम करता था। 12 फरवरी को अभिषेक किसी काम से बाइक लेकर कासना गया था। कासना लौटते समय अभिषेक हादसे का शिकार हो गया। अभिषेक को इलाज के लिए जिम्स भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...