फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दो दिन पहले नवाबगंज थाना क्षेत्र में पिकअप की टक्कर लगने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था उसकी इलाज के बीच मौत हो गयी। घटना से परिजनो का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। कन्नौज जिले के तिर्वा कोतवाली के वरदइया गांव निवासी अमित कुमार रविवार को अपने साथी आयुष के साथ बाइक से जा रहे थे। नवाबगंज क्षेत्र में पिकअप ने टक्कर मार दी थी इसमें यह दोनों घायल हो गये थे। अमित की हालत गंभीर थी ऐसे में परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे। सोमवार की रात अमित ने इलाज के बीच दम तोड़ दिया। भाई रवि ने बताया कि अमित दो भाइयों में छोटा था। उसकी मौत से मां समेत परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने परिवार का सहारा था। नवाबगंज पुलिस ने सूचना पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हिंदी हिन्...