मधुबनी, जनवरी 2 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान बाइक चालकों ने ट्रैफिक नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई। गुरुवार आधी रात तक बाइक चालकों की मनमानी जारी रही। जिले में अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन में सैकड़ों वाहन पकड़े गए। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार वाहन चालकों पर पांच लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगा। ई-चालान के माध्यम से जुर्माना काटा गया। विभिन्न थानों की पुलिस ने कई संदिग्ध वाहन को जब्त किया है। सबसे अधिक जुर्माना ट्रिपल लोडिंग में किया गया है। हेलमेट नहीं होने एवं जरूरी कागजात नहीं दिखाने पर भी भारी जुर्माना वसूल किया।‌ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक डीएसपी सुजीत कुमार खुद भ्रमणशील रहे। ट्रैफिक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीलमणि रंजन एवं अन्य थानेदार भी सड़कों पर सक्रिय रहे। न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर प...