नोएडा, फरवरी 22 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-18 में स्पोर्ट्स बाइक सवार युवती ने एक अन्य बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार, उसकी बहन और एक साल का बच्चा घायल हो गया। बाइक चला रहे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस मामले में घायल के चाचा ने अज्ञात महिला बाइक सवार के खिलाफ सेक्टर 20 थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में विकास कुमार ने बताया कि उसका भतीजा और भतीजी 17 फरवरी की शाम करीब चार बजे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। सेक्टर-18 अंडरपास के पास स्पोर्ट्स बाइक से आ रही युवती ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका भतीजा सौरभ, भतीजी ऋतु और भतीजी की गोद में बैठा एक बच्चा घायल हो गया। घायल के परिजन उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पेट का ऑपरेशन बताकर करीब 10 लाख रुपये खर्च का अनुमान दिया। आर्थिक स्...