साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- बोरियो। बोरियो संथाली मोड़ के पास भाई-भाई मोटर साईकिल गैरेज में बीते सोमवार की रात करीब 8:30 बजे आग लगने से गैरेज में ग्राहकों के आठ बाइक, 12 पेटी मोबिल, मोटर साईकिल के पार्टस, टायर, हवा टंकी कुल मिलाकर दस लाख का नुकसान बताया जा रहा है। गैरेज के मालिक बियासी निवासी टुनटुन कुमार राय ने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें गैरेज के बगल के लोगों ने रात 8:30 बजे मोबाईल से दी। आग 7:30 बजे लगी थीI मौके पर बोरियो पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों को आग बुझाने में सहयोग किया। ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाया गया। इसके पूर्व अग्निशामक कार्यालय को दमकल के लिए सूचना दी गयी। आग बुझने के बाद दमकल पहुँचा। आग की लपट इतनी अधिक थी कि गैरेज के छप्पर (एलबेस्टर) जल कर खाक हो गया। बताया जाता है कि आग लगने के समय बोरियो संथाली मोड़ में सैकड़ों लोगों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.