कौशाम्बी, दिसम्बर 27 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद। सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा कस्बे के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप पुत्र राम चंद्र उम्र 32 वर्ष निवासी पावली गढ़वा थाना खाखरेरू, फतेहपुर गांव के ही धर्मवीर सिंह बाइक से सौरईबुजुर्ग गांव गए थ। शाम को दोनों वापस गांव जा रहे थे। जैसे ही वह अजुहा कस्बे के समीप पहुंचे। अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोंटे आई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...