लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- लखीमपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली की संकटा देवी चौकी क्षेत्र स्थित एक नानवेज की दुकान के पास बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आक्रोशित दुकान स्वामी ने बाइक सवार पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक घायल हो गया। पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला गुडमंडी निवासी मनीष बाथम ने बताया कि शनिवार की शाम करीब 8:30 बजे वह घर जा रहा था। इसी दौरान हीरालाल धर्मशाला के पास मूंगफली खरीदने के लिए रुका। समीप स्थित नानवेज की दुकान के समीप बाइक खड़ी करने को लेकर दुकान स्वामी वीरेंद्र निगम से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने मीट काटने वाले चाकू से गर्दन की ओर वार किया। गर्दन को बचाने के चक्कर में हाथ आगे किया इससे हाथ लहूलुहान हो गया। खून से लथपथ युवक ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। घट...