सीतापुर, फरवरी 6 -- सीतापुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर इलाके में शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक को सीतापुर-गोला मार्ग पर शेरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई। टक्कर से बाइक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त की थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इमलिया सुल्तानपुर के सीतापुर-गोला मार्ग के शेरपुर गांव के पास गुरूवार रात 11 बजे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में इमलिया सुल्तानपुर के बसेती गांव निवासी 45 वर्षीय सुनील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही गिर गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने घायल को सरकारी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.