शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- बाइक को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान दंपति समेत कई चुटैले हो गए है।महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है।कलान के झकरेली गांव की घटना है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह रामबाबू अपने बेटे को लेकर जा रहे थे।तभी गांव का एक युवक बाइक लेकर आया।आरोप है कि युवक ने रामबाबू से अभद्रता करनी शुरू कर दी।शोर शराबा सुनकर रामबाबू के भाई रामलखन व उनकी पत्नी पूनम मौके पर आ गए। आरोप है कि युवक ने अपने परिजनों को बुला लिया।लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।पूनम के सिर पर गंभीर चोटे आई है।पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...