गुमला, दिसम्बर 8 -- गुमला। जिला मुख्यालय से सटे सिसई रोड स्थित संत इग्नासियुस के समीप स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से सकरपूर गंहारिया निवासी 22 वर्षीय अर्जून खलखो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सोमवार देर शाम करीब 5 बजे की है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। जानकारी के अनुसार अर्जून अपने दोस्तों से मिलने गुमला आया था। देर शाम लौटते समय संत इग्नासियुस के पास तेज रफ्तार बाइक को बचाने के प्रयास में उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...