चंदौली, फरवरी 6 -- पड़ाव (चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत जलीलपुर चौकी क्षेत्र के तड़वाबीर बाबा मंदिर के पास शुक्रवार को बाइक को बचाने के चक्कर मे ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को उठाकर घायल व्यक्ति को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार चल रहा है। बिहार के बक्सर जिले के चौसा निवासी नरेशमाली फेरी लगाकर कपड़ा बेचने का कार्य करते हैं। वाराणसी से अपने बच्चो सहित भाइयो के साथ ऑटो पकड़कर पीडीडीयू नगर जा रहे थे। पड़ाव चौराहे से आगे तड़वाबीर बाबा मंदिर के समीप पहुंचे तभी डिवाइडर कट के पास घूम रहे बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो सिक्सलेन सड़क पर पलट गया। घटना में ऑटो में आगे बैठे नरेश के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को उठाकर घायल व्यक्ति को पा...