अयोध्या, फरवरी 19 -- भदरसा संवाददाता। पूरा कलन्दर थाना क्षेत्र के गंगौली चौराहे पर एक टैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक शख्स की मौतब हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। बताया गया कि अम्बेडकर नगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के कंदरियावा गांव के मजरे पण्डित का पुरवा निवासी अशोक कुमार तिवारी (40) अपने पिता शिव सहाय तिवारी (76) के साथ अयोध्या आए थे। दोनों बाइक से वापस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान जैसे पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के विल्हवरि घाट मसौधा सम्पर्क मार्ग पर गंगौली चौराहे के पास मसौधा चीनी मिल से गन्ना गिराकर वापस जा रहे टैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाप-बेटे को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूराबाजार भेजवाया गया, जहां डॉक्टर ने शिव सहाय तिवारी को मृत घोषित कर द...