विकासनगर, दिसम्बर 10 -- विकासनगर। रविवार दोपहर एक कार सवार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मोटर साइकिल सवार दोनों लोग गंभीर हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार चालक की तलाश की जा रही है। रविवार को अमित कुमार पुत्र स्व. राजकुमार निवासी भीमावाला अपने दोस्त रमन पुत्र राजकुमार निवासी चांदपुर खुर्द के साथ दोपहर को मोटरसाइकिल से डाकपत्थर से विकासनगर लौट रहे थे। झूला पुल पर हिमाचल नंबर की कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। हादसे में रमन पुत्र राजकुमार की मौत हो गई। कोतवाली विनोद गुसांई ने बताया कि अमित कुमार की तहरीर के बाद कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार चालक की खोजबी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.