रुद्रपुर, जनवरी 30 -- सितारगंज। बाइक को टक्कर मारने पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विश्वजीत पुत्र सुधीर निवासी मुखर्जीनगर, ट्रांजिट कैम्प रुद्रपुर ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 27 जनवरी को उसका जीजा अमरदीप मंडल पुत्र सुपद मण्डल निवासी जेल कैम्प न0-03 रूदपुर शक्तिफार्म बाइक से सिडकुल से सितारंगज की ओर आ रहे थे। सिसौना में सितारगंज की से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अमरदीप व दो अन्य को गम्भीर चोटें आयी। अमरदीप ने डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाते के दौरान निधन हो गया। एसएसआई राजेन्द्र प्रसाद के अनुसार पुलिस ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...