हमीरपुर, फरवरी 9 -- सरीला, संवाददाता। जरिया थानाक्षेत्र के सरीला-जरिया मार्ग पर पथखुरी गांव के पास सोमवार दोपहर शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार अचानक सामने कुत्ता आ जाने से गिरकर घायल हो गए। हादसे में दंपति और उनकी बच्ची घायल हो गए। पति की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज उरई रेफर किया गया है। राठ नगर के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय राजू सैनी अपनी 30 वर्षीय पत्नी रेखा सैनी और आठ वर्षीय पुत्री कृष्णा सैनी के साथ बाइक से सरीला की ओर आ रहे थे। पथखुरी गांव के पास अचानक कुत्ता सामने आ गया। जिससे संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर गिर गए। दुर्घटना में राजू सैनी के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि रेखा सैनी और उनकी पुत्री को भी चोटें आई हैं। मौके से गुजर रहे लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने तीनों घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला...