बलरामपुर, दिसम्बर 11 -- ललिया। बनकटवा रेंज से करीब सात किलोमीटर दूर गनवरिया गांव में घुसे तेंदुए की तलाश व हमले रोकने को लेकर रातभर वनकर्मियों की टीम ग्रामीणों संग पगचिंहों के आधार पर आगे बढ़ती रही। लेकिन कई जगह खास के मैदान होने की वजह से पगचिंह नहीं मिले। ऐसे में टीम ने ग्रामीणों को संवाद कर उन्हें सतर्क रहने व अकेले रात के अंधेरे में खेत न जाने का सुझाव दिया। रेंजर ने कहा कि अक्सर तेंदुआ छिपकर शिकार करते हैं। लिहाजा घरों के आसपास की झाड़ियों को खत्म करें। घर के बाहर प्रकाश की भी व्यवस्था रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...