चम्पावत, फरवरी 15 -- टनकपुर। टनकपुर के दुआन रेंज में एक वन निगम कर्मी चोटिल हो गया। जिसे चिकित्सकों ने उपजिला अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को वन विभाग और वन निगम के कर्मी शारदा रेंज से लगे दुआन रेंज में बाइक से गश्त के लिए जा रहे थे। तभी वन निगम में कार्यरत चौकीदार चतुर सिंह पुत्र चमन सिंह की बाइक के सामने अचानक हाथी आ गया। हड़बहाड़ट में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में रपट गई। हादसे में चतुर सिंह चोटिल हो गया। जिसे उपजिला अस्पताल लाया गया। डॉ़ आफताब अंसारी ने बताया कि चतुर सिंह के पैर में चोट आई है। जिसे उपचार के बाद घर भेज दिया। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.