औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना के बलार पैक्स गोदाम से सोमवार को शाम में एसआई नवीन कुमार के द्वारा बाइक के साथ 30 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई। इसके साथ ही तस्कर जगरूप बिगहा के पंकज कुमार को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शराब कारोबारी को बाइक पर लदा 30 ली देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...