रामनगर, दिसम्बर 13 -- रामनगर। पुलिस ने एक बाईक चोर को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों मनोज चंद्र पुत्र विद्या सागर निवासी भवानीगंज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भवानीगंज क्षेत्र से उसकी बाइक चोरी कर ली गई। कोतवाल सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। उन्होंने बताया कि आशू भवानीगंज रामनगर को चोरी की गई बाइक के साथ वन निगम के खाली मैदान से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...