देवरिया, दिसम्बर 9 -- महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में बाइक और नकद रूपए न मिलने पर विवाहिता को ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार पर केस दर्ज किया है। देवरिया शहर के भुजौली कालोनी के रहने वाली कमलावती देवी पत्नी प्रभु चौहान ने महुआडीह पुलिस से शिकायत की है। आरोप लगाया है कि बेटी नेहा की शादी दो वर्ष पूर्व महुआडीह थाना क्षेत्र के हरैया बसंतपुर निवासी विजय चौहान पुत्र अमला चौहान से की थी। जब बेटी अपने ससुराल गई, करीब एक सफ्ताह बाद ससुरालियों ने दहेज में नकद रुपए व पल्सर बाईक की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। 5 दिसंबर की शाम को ससुरालियों ने बेरहमी से पिटाई करने के साथ ही जान से मारने की नीयत से एक कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह वह कमरे से निकल कर भाग गई। इस मामले में पुलिस ने हरैया बसंतपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.