मोतिहारी, जनवरी 15 -- छौड़ादानो,। दरपा थाना क्षेत्र के सुखलहिया गांव में विवाहिता के ससुराल से गायब होने पर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। गायब विवाहिता राजू महतो के पुत्र सोनू कुमार की पत्नी अन्नु कुमारी है। इस संबंध में महिला के पिता ने थाने में आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बुधवार को दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने से नाराज ससुराल वालों ने अन्नू की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव कहीं अन्यत्र ले जाकर जला दिया है। घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हैं। घटना के बाबत अनु कुमारी के पिता दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव निवासी ऋषिदेव प्रसाद कुशवाहा ने बताया है की अपनी पुत्री अनु कुमारी(19) की शादी सुखलहिया गांव के राजू महतो के पुत्र सोनू कुमार के साथ विगत दस दिसम्बर को की थी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.