भदोही, दिसम्बर 12 -- भदोही, संवाददाता। मोटरसाइकिल की मांग पूरी ना होने पर दहेज लोभियों ने दो बच्चों की मां को घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। मामले में गोपीगंज थाने की पुलिस ने पति समेत 11 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। सुरियावां थाना क्षेत्र के सदौपुर गांव निवासी बेचूलाल की बेटी कंचन देवी की शादी गोपीगंज थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर निवासी पवन कुमार के साथ सात मई 2018 को हुई है। दोनों को गरिमा एवं महिमा नामक दो बेटियां हैं। एसपी को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने कहा कि पति एवं उसके परिवार के लोग बाइक की मांग को लेकर लगातर प्रताड़ित करते रहते हैं। कई बार आरोपितों ने उनके साथ मारपीट भी किया। गत माह 23 नवंबर की शाम को चार पहिया वाहन में बैठाकर मायके छोड़ दिए। मामले से सुरियावां पुलिस को अवगत कराया गया, लेकिन संज्ञान नह...