सीतापुर, जनवरी 25 -- इमलिया सुल्तानपुर, संवाददाता। इमलिया सुल्तानपुर स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिया के निमार्ण सामग्री फैली होने से बाइक फिसल गई। बाइक सवार दंपति सड़क पर गिर गए। इस बीच पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली महिला को रौंदते हुए निकल गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गाड़ी छोड़कर मौक से भाग निकला। हरगांव के अलावलपुर निवासी राजकिशोर पत्नी मीना देवी (26) के साथ इमलिया सुल्तानपुर स्थित ससुराल गए थे। शाम का वह पत्नी मीना के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। वह निर्माणाधीन काजी कमलापुर नहर पुलिया के पास पहुंचे ही तभी सड़क किनारे फैली निर्माण सामग्री पर पड़कर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। दंपति बाइक समेत सड़क पर गिर गए। जब तक वह उठ प...