सोनभद्र, मार्च 19 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव में बुधवार की सुबह बाइक के धक्के से एक सात वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। वह सुबह लगभग नौ बजे घर से स्कूली जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाड़ू गांव निवासी सात वर्षीय अंजनी कुमारी पुत्री अमर सिंह प्राथमिक विद्यालय बोलताकरम में कक्षा एक में पढ़ती थी। घर से कुछ ही दूरी पर उसका स्कूल भी है। बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे वह अपने घर से बैग लेकर स्कूल जाने के लिए निकली। घर से कुछ दूर पहुंची ही होगी कि इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया। बाइक सवार ने उसे इतनी तेज धक्का मारा कि वह लगभग छह फिट तक हवा में उछल गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.