मिर्जापुर, फरवरी 26 -- राजगढ़, हिंदुस्तान संवाद । थाना क्षेत्र के अमहवा गांव के पास मंगलवार की रात में बाइक के धक्के से साइकिल सवार किसान घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान सोनभद्र जिला अस्पताल में मंगलवार की रात में ही मौत हो गई।परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। क्षेत्र के चौखड़ा ग्राम पंचायत के पिपरवार गांव निवासी 45 वर्षीय अरविंद यादव मंगलवार की रात नदिहार बाजार से साइकिल से वापस अपने घर जाते समय धनसिरिया ग्राम पंचायत के अमहवा गांव के सामने से आई तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे सड़क पर गिरकर साइकिल सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। एंबुलेंस द्वारा लहूलुहान हालत में घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.