मिर्जापुर, दिसम्बर 11 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के खम्रिया गाँव में पैदल जा रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में वृद्ध और बाइक सवार दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया है। गाँव निवासी 65 वर्षीय इन्नत अली किसी काम से सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। उसी समय बसुहरा गाँव निवासी 45 वर्षीय बबलू ने बाइक से टक्कर मार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...