मुंगेर, दिसम्बर 27 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को एनएच 333 स्थित हवेली खड़गपुर-बरियारपुर मुख्य मार्ग स्थित नगर के संत टोला में सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार धक्का मार दिया। जिसमें वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। धक्का मारने के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार संत टोला निवासी 75 वर्षीय मोहन साह सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया। स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ. अनुज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी वृद्ध की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मुंगेर रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार वृद्ध के सिर में गंभीर चोट आई है, जब...