औरंगाबाद, जनवरी 30 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। पटना रोड पर सिपहां मोड़ के पास एक बाइक के धक्के से 22 वर्षीय युवती घायल हो गई। घायल युवती निक्की कुमारी जमुआंवा की रहने वाली है। बताया जाता है कि वह अपने घर से प्रैक्टिकल की परीक्षा देने महिला कॉलेज, दाउदनगर जा रही थी। जब दाउदनगर पटना रोड पर सिपहां मोड़ के पास पहुंची तो रोड पार करने के क्रम में एक बाइक से धक्का लगने के कारण घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दाउदनगर थाना की पुलिस ने घायल युवती को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...