भभुआ, फरवरी 22 -- पेज तीन की खबर बाइक के धक्के से महिला व चालक घायल घायल महिला गम्भीर स्थिति में सदर अस्पताल से रेफर भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सोनहन थाना क्षेत्र के जागेबरावं गांव के पास बाइक के धक्के से चालक व महिला दोनों गंभीर रूप से घायल है। यह घटना रविवार की शाम 5:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक दोनों घायल सोनहन थाना क्षेत्र के जागेबरावं गांव के जगदीश राम का 21 वर्षीय पुत्र गौतम एवं इसी गांव के स्व. साहेब दयाल की 40 वर्षीय पत्नी संगीता बताई जाती है। सदर अस्पताल पहुंचे चालक के परिजन ने बताया कि गौतम राम बहन को छोड़ने के लिए भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिंघी सूंढ़ गांव गया था। वहां से वापस घर के लिए लौट रहा था। तभी जागेबरावं गांव के पास महिला पैदल घर जा रही थी। पीछे से महिला में बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। जहां इ...