धनबाद, दिसम्बर 22 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेडीह स्थित बंद बैंक भवन के समीप सिजुआ /राजगंज मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर एक तेज रफ्तार की बाइक के धक्के से बीसीसीएल कर्मी शमशेर आलम घायल हो गया। उनका बाइक भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। घायल तेतुलमारी कोलियरी में विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। घटना के बाद दूसरी बाइक सवार मौके पर से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायल उठाकर इलाज के लिए कतरास के नर्सिंग में ले गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल क्षेत्रीय कार्यालय से निकलकर पांडेडीह की ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया इससे उक्त घटना घटी। इस घटना की सूचना घायल ने तेतुलमारी पुलिस से किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...