गढ़वा, फरवरी 12 -- गढ़वा। गढ़वा थानांतर्गत हूर गांव में बुधवार देर शाम मोटरसाइकिल के धक्के से दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिलांतर्गत कोण थाना क्षेत्र के केवाल गांव निवासी अरुण तिवारी की पुत्री 16 वर्षीय सुघरमानी तिवारी और गढ़वा थाना क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी अशोक दूबे की पत्नी नीलम देवी शामिल हैं। दोनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि सुघरमानी और नीलम हूर गांव में अपने ननिहाल में आई थी। गुरुवार शाम को दोनों अन्य रिश्तेदार महिलाओं के साथ छठ घाट के समीप घूमने गई थी। उसी दौरान शराब के नशे में धूत मोटरसाइकिल सवार एक युवक ने दोनों को चपेट में ले लिया। घटना में सुघरमानी और नीलम घायल हो गई। जानकारी मिलने पर उनके परिजन उन्हें सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...