सोनभद्र, फरवरी 3 -- डाला। चोपन थाना क्षेत्र मालोघाट टोल प्लाजा के पास मोटर साइकिल की टक्कर से ट्रक चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को टोल प्लाजा एम्बुलेंस की मदद से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। मंगलवार की शाम ट्रक चालक अपनी गाड़ी खड़ा कर टोल की पानी टंकी से पानी लेकर आ रहा था। इसी दौरान अचानक सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। ट्रक चालक शोभनाथ यादव पुत्र राम लखन यादव निवासी अमदहा चंदौली घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...