छपरा, फरवरी 18 -- मृत वृद्ध भेल्दी थाने के गोसी छपरा गांव का मृतक के परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल 11 भेल्दी थाने के गोसी छपरा गांव के वृद्ध की मौत के बाद पटना में पोस्टमार्टम ऑफिस के बाहर खड़े परिजन भेल्दी, एक संवाददाता। स्थानीय थाने के गोसी छपरा गांव के एक वृद्ध मंगलवार की देर शाम बाइक के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बुधवार की शाम इलाज के दौरान उनकी पटना में मौत हो गई। मृतक वैद्यनाथ तिवारी उर्फ मुखिया जी (85) भेल्दी थाने के गोसी छपरा गांव के बताये गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भेल्दी थाने के मदारपुर पंचायत के गोसी छपरा गांव के वैद्यनाथ तिवारी उर्फ मुखिया जी अपने घर से मंगलवार को साइकिल से कटसा बाजार जा रहे थे तभी बाइक चालक ने ठोकर मार दी। बाइक के धक्के से वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर ...