सोनभद्र, फरवरी 11 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमरडीहा में मंगलवार की शाम बाइक धक्के से घायल लूना सवार वृद्ध की इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। मंगलवार की शाम को वृद्ध 65 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र स्व. हरिशंकर कुशवाहा निवासी डुमरडीहा को दुद्धी की तरफ से झारो जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दिया था। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ वरूणानिधि ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत लाया घोषित कर दिया। उधर देर रात जब वृद्ध के मौत होने की सूचना बाइक सवारों को प्राप्त हुई तो वे सी...