गिरडीह, जनवरी 21 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के गावां-खरगडीहा मुख्य रोड पर चितरोकुरहा गांव के पास मंगलवार को तेज गति बाइक की चपेट में आने से करीब 75 साल के बुजुर्ग खोरोडीह गांव के उमन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलावस्था में उन्हें नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सक द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। इस संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उमन मियां मंडरो चौक से पैदल अपना घर खोरोडीह जा रहा था। उसी क्रम में पीछे से तेज गति से आ रही बाइक सवार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें वे पक्की सड़क पर गिरकर घायल हो गए। वहीं प्रयुक्त बाइक चालक वाहन के साथ मौके पर से फरार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.