बांका, दिसम्बर 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के मादाचक गांव के समीप सोमवार को बाइक के धक्के से ऑटो पर सवार एक वृद्ध एवं एक किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। शंभूगंज थाना क्षेत्र के कसबा गांव के घायल किशोर बादल कुमार की मां ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ अपने मायके रजौन थाना के असोता गांव गई थी वहां से वापस लौटने के क्रम में मादाचक गांव के पुल के समीप पहुंचते ही इंग्लिश मोड़ की ओर से आ रहे बाइक चालक ने ऑटो में धक्का मार दिया। इसी ऑटो पर सवार रजौन थाना क्षेत्र के सिकानपुर गांव के 70 वर्षीय बुजुर्ग वृहस्पति तांती आलू का बीज खरीदने इंग्लिश मोड़ आ रहे थे। ऑटो के धक्के से दोनों के पैर टूट गए तथा वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉ अप...