पलामू, नवम्बर 8 -- पंडवा। थाना क्षेत्र के कजरी पंचायत भवन के समीप फोर लेन सड़क पार करने के क्रम में बाइक सवार ने महेंद्र राम को टक्कर मार दी। इससे महेंद्र राम का पैर टूट गया है। घटना शुक्रवार की शाम 5 बजे की है। पड़वा का प्रखंड कर्मी बाइक से मेदिनीनगर की ओर जाने के क्रम में महेंद्र राम से टकरा गए। घायल महेंद्र को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच भेज दिया है। इस दुर्घटना में बाइक सवार बाल-बाल बच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...