साहिबगंज, फरवरी 23 -- पतना। ईमली चौक- दुर्गापुर पथ पर दुर्गापुर के पास शुक्रवार की शाम को दो बाइक के बीच टक्कर में शहरी के कोर्नेल किस्कू(28) घायल हो गया था। जानकारी के अनुसार कोर्नेल व उनके एक साथी बाइक से दुर्गापुर हटिया से शहरी लौट रहा था। इसी क्रम में एक बाइक चालक ने दुर्गापुर मिशन के पास दोनों की बाइक को पीछे से धक्का मार दी। हादसे में दोनों बाइक के चालक घायल हो गये। घायलों को कल्याण अस्पताल केन्दुआ लाया गया। जांच के बाद कोर्नेल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया। इधर, खबर लिखे जाने तक मामले को लेकर परिजनों ने थाना में लिखित शिकायत नहीं की थी। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.