चंदौली, फरवरी 2 -- धीना। धानापुर विकास खंड के सिसौडा कला गांव निवासी सारनाथ चौरसिया को अखबार का वितरण करते समय रविवार की सुबह करीब 11 बजे महुजी गांव के पास सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल से धक्का लगा गया। इससे पत्र वितरक को सिर एवं हाथ में गंभीर चोट आयी। ग्रामीणों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसका इलाज कर देर शाम घर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...