दुमका, फरवरी 17 -- दुमका। प्रतिनिधि दुमका-मसलिया मुख्य पथ पर मसलिया थाना के बसमत्ता गांव के पास बाइक के धक्का से साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना रविवार की शाम में हुई थी। अधेड़ व्यक्ति की पहचान बनकाठी के गौरा सिंह (56)के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अधेड़ व्यक्ति महाशिवरात्रि का मेला देखने के लिए साइकिल से गए थे। वापस लौटने के दौरान एक बाइक सवार युवक ने साइकिल में धक्का मार दिया। घटना के बाद साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। परिजनों ने आनन-फानन में अधेड़ को इलाज के लिए दुमका के पीजीएमसीएच में भर्ती कराया,जहां इलाज के दौरान घायल अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। नगर थाना की पुलिस ने परिजनों से लिखित आवेदन लेकर शव को ले जाने की अनुमति दे दी। परिजनों ने बताया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.