भभुआ, मई 24 -- (पेज तीन) भभुआ। शहर के कचहरी पथ में सदर अस्पताल गेट के पास शनिवार की शाम अनियंत्रित बाइक के धक्का से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला 50 वर्षीया कमला सिंह सोनहन थाना क्षेत्र के खरहरिया गांव निवासी वीरेंद्र कुशवाहा की पत्नी है। सदर अस्पताल पहुंची घायल महिला ने बताया कि वह सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक के चालक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों द्वारा इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सक द्वारा इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद घायल महिला के परिजन व रिश्तेदार भी सदर अस्पताल पहुंचकर उसका इलाज कराने में जुटे हैं। जोड़ युवक की मौत के बाद उसके घर पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि य...