सीतामढ़ी, दिसम्बर 30 -- पुपरी। पुपरी-रुन्नीसैदपुर पथ पर नानपुर के समीप बाइक के ठोकर से साइकिल सवार एक व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्ति पुपरी गांव के राम विलास महतो के पुत्र मोहन महतो को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मोहन महतो मजदूरी करने के लिए घर से साइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। इस वजह से वह जख्मी हो गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...