भागलपुर, फरवरी 21 -- सन्हौला, संवाद सूत्र सन्हौला घोघा मुख्य मार्ग के बड़ी रामासी मोड़ के पास शुक्रवार को बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन यात्री घायल हो गए। घायलों में पड़ोसी राज्य झारखंड, हनवारा थाना के विश्वासखानी निवासी सूरज रविदास (12 वर्ष), बांका जिला के धोरैया थाना निवासी अमित कुमार (20 वर्ष) और बड़ी रमासी के चंदन कुमार (10 वर्ष) के रूप में पहचान हुई है। सभी को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सूरज और अमित को भागलपुर रेफर किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बड़ी रमासी में तीनों शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...