सीतामढ़ी, दिसम्बर 10 -- पुपरी । निर्माणाधीन फोरलेन पर दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में सवार तीन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में गौरा गांव के रामश्रेष्ठ राय का पुत्र बिरेन राय18 बर्ष, छोटा गौरा के जयलाल राय का पुत्र राम जतन कुमार18 बर्ष व पूरा गांव के जनक राय का झबरू राय शामिल है। उक्त जख्मी लोगों को इलाज के लिए एसडीएच, पीएचसी पुपरी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जँहा पर उपचार करते हुए चिकित्सक ने जख्मी तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। झबरू राय पुपरी से काम कर घर लौट रहे थे। तभी विपरीत दिशा से घर लौट रहे बाइक सवार बिरेन राय व राम जतन कुमार ने ठोकर मार दिया। फलस्वरूप दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। उधर पुपरी सैदपुर स्टेट हाइवे पर बहेरा गांव के समीप बाइक के ठोकर से आगे ज...