हापुड़, जनवरी 13 -- गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी युवक को बाइक की साइड लगने पर एक युवती और दो युवकों ने बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व वह झड़ीना से अपने परिचित से मिलने के बाद घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव शाहपुर के निकट मध्य गंग नहर पर पहुंचा तो उसकी बाइक से स्कूटी की साइड लग गई। इसी बात को लेकर एक युवती और दो युवकों ने उसको रोक कर बेरहमी से पीटकर हाथ तोड़ दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.