आदित्यपुर, फरवरी 19 -- गम्हरिया। सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर बाइक की साइकिल से टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मंगलवार की शाम साढ़े छह बजे सरायकेला थाना क्षेत्र में साहेबगंज के समीप की है। घायलों में खैरा डोगरा (50), कन्हाई बाजपाई (50), बीनू गोप (30) एवं सहदेव भारती (37) को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें बीनू गोप और कन्हाई बाजपाई को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया गया है। जबकि अन्य दो घायलों का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार खैरा डोगरा और कन्हाई बाजपाई छोटा कांकड़ा गांव के निवासी है। दोनो सीनी मोड़ के समीप किसी ढाबा में काम करते हैं। मंगलवार की शाम दोनो साइकिल से सीनी मोड़ जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर ग़म्हरिया निवासी बीनू गोप और सहदेव भारती किसी काम से राजनगर आए थे। वापस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.