फतेहपुर, दिसम्बर 5 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के अंबापुर में शुक्रवार शाम एक बाइक और साइकिल में टक्कर हो गई। इसमें साइिकल और बाइक में सवार मासूम समेत पांच लोग घायल हो गए। थाने की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने मौके पर पहुंच कर तुरंत घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। भदोईया रामपुर थाना थरियांव निवासी सब्जी विक्रेता 55 वर्षीय बाबू अंबापुर में सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार के साथ बाइक सवार लालू निवासी दनियालपुर, बिहारी, धमेंद्र और साथ में तीन वर्षीय बच्चा घायल हो गया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...