उन्नाव, जनवरी 28 -- नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र अजगैन मोहान मार्ग स्थित मंदिर मोड़ के पास सोमवार शाम बाइक सवार से साइकिल में टक्कर मारने से वृद्ध जख्मी हो गया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के कैथनखेड़ा गांव के रहने वाले वृद्ध राम शंकर पुत्र रामनाथ साइकिल से किसी काम से घर से सोमवार को निकला था। अजगैन मोहान मार्ग पर मंदिर मोड के पास बाइक सवार युवक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार युवक ने उसे जख्मी हालत में नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...