हरदोई, अप्रैल 21 -- पिहानी। जहानीखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के अम्बारी गांव निवासी अर्चिता गुप्ता ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि बाइक और नगदी की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले उसे मायके छोड़ गए। महिला ने कोतवाली देहात के कौढ़ा गांव के सचिन गुप्ता, जावेंद्र, मिथलेश, पूजा गुप्ता, कल्पना व पारुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में सचिन गुप्ता के हुई थी। ससुरालीजन बाइक और दो लाख नगदी की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर करीब चार माह पहले मारपीट करके मायके छोड़ गए तब से पिता के पास रह रही है। लेकिन फिर भी पति फोन पर गाली-गलौज करता रहता था। आरोप है कि इसी अप्रैल में उक्त लोग घर आए और मारपीट की। मां गुड्डी देवी और भाई अनिल बचाने आए तो उन्हें भी पीटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.